फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teachers gain promotion in four years

टीचरों को चार साल में प्रमोशन

Sat, 11 Apr 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 11 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers gain promotion in four years
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों को चार साल में प्रमोशन मिलेगा। पहले इन्हें पांच साल में प्रमोशन मिलता था।
विज्ञापन


उप्र बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा की ओर से बीएसए को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक टीचर जिनका अनुभव चार साल विद्यालयों में पूरा हो चुका है और जनपद में रिक्तियां उपलब्ध हैं ऐसे टीचरों को एक वर्ष की शिथिलता प्रदान करते हुए उनका प्रमोशन किया जाए।

प्रमोशन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित व विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों के आवंटित रिक्त पदों को छोड़कर जो रिक्तियां हैं उनमें प्रमोशन प्रक्रिया जूनियर विद्यालयों के लिए अपनाई जाए। पदोन्नति में पारदर्शिता बरतते हुए टीचरों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर नवीन तैनाती नियमावली के अनुसार पदस्थापित की जाए।
विज्ञापन


यह ध्यान रखा जाए कि जिन टीचरों के विरुद्ध किसी प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई हो उनकी पदोन्नति न की जाए। पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक विज्ञान टीचर अवश्य रखा जाना है। पदोन्नति की कार्यवाही 30 अप्रैल तक पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्जनपदीय टीचरों में नहीं शामिल होगा यह नियम
उन्नाव। प्राइमरी विद्यालयों के तैनात अंतर्जनपदीय टीचरों यह नियम शामिल नहीं किया जाएगा। वे टीचर जिनका जनपद में अनुभव चार साल पूरा हो गया है, उन्हें ही इसमें शामिल किया जाएगा। सहायक टीचरों के प्रमोशन में अंतर्जनपदीय टीचरों की नियुक्ति तिथि उन्नाव बीएसए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि मानी जा रही है।



क्या बोले जिम्मेदार
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सहायक टीचरों के प्रमोशन के लिए बीईओ कार्यालय से लिस्ट मांगी गई है। पंद्रह अप्रैल तक सभी बीईओ कार्यालय से प्रमोशन प्रक्रिया में आने वाले सहायक टीचरों की सूची आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि कितने सहायक टीचरों का प्रमोशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed