फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teacher reached after prayer

स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए ने छात्रों की कराई दैनिक प्रार्थना

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
teacher reached after prayer
उन्नाव। बीएसए ने शुक्रवार को नवाबगंज व हसनगंज ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्रार्थना के बाद प्रधान शिक्षिका पहुंचीं। बीएसए ने उन्हें फटकार लगाकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी सुबह 9:10 बजे नवाबगंज ब्लॉक के कपूरखेड़ा प्राथमिक स्कूल पहुंचे। वहां रसोइयां व 25 छात्र उपस्थित मिले। शिक्षक के न होने पर बीएसए ने प्रार्थना कराई। इसके बाद प्रधान शिक्षिका नीलम स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षिका प्रतिमा की कोविड कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगी है। ड्यूटी संबंधी कोई अभिलेख नहीं मिले। नल से पानी बह रहा था। भौतिक एवं शैक्षिक परिवेश संतोषजनक नहीं मिला। इस पर स्टाफ से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। आदमपुर हड़ैया प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षिका गरिमा, सहायक शिक्षक मनोज कुमार बिना सूचना अनुपस्थित थे। पंजीकृत 60 छात्रों में 23 छात्र उपस्थित मिले। परिसर में गंदगी थी। पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर बीएसए ने प्रधान व सहायक शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए से मिले शिक्षक, एरियर भुगतान की मांग
उन्नाव। सुमेरपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात शिक्षक एक साल से एरियर बिल के लिए भटक रहे हैं। बीआरसी से उनकी पत्रावलियां लेखा कार्यालय नहीं भेजी गईं हैं। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को समस्या बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक सोजल वर्मा, अमित कुमार, रेशमा बानो, विजेता गोस्वामी, अनूप कुमार परवेज खान, रोहित कुमार, दीक्षा गुप्ता, अंजलि कुशवाहा, शीलू देवी, गरिमा सिंह, मोनिका यादव, गौरव आर्या, अनूप कुमार पाल, अजय अवस्थी, संगीता गौतम ने जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कनौजिया के साथ शुक्रवार को बीएसए संजय तिवारी से मुलाकात की। बताया कि एक साल से वह एरियर बिल की पत्रावलियों के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीएसए ने बीईओ सुमेरपुर को तत्काल कार्रवाई कर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed