फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teacher going home from school, bike riders made video chasing car, filed a molestation report

स्कूल से घर जा रही थी शिक्षिका, बाइक सवार युवकाें ने कार का पीछा कर बनाया वीडियो, फिर हुआ कुछ ऐसा

Fri, 09 Jul 2021 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Jul 2021 07:56 PM IST
सार

उन्नाव के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को टीकाकरण का कैंप लगा था। स्कूल की सहायक शिक्षिका टीकाकरण कार्य समाप्त होने के बाद शाम चार बजे अपनी कार से लखनऊ के लिए निकली।

विज्ञापन
teacher going home from school,  bike riders made video chasing car, filed a molestation report
मोबाइल से बनाया वीडियो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव के असोहा में स्कूल से घर लखनऊ जा रही शिक्षिका की कार का बाइक सवार दो लोगों ने पीछा किया और वीडियो बनाने लगे। पीछे से आ रही वैन सवार अन्य शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को टीकाकरण का कैंप लगा था। स्कूल की सहायक शिक्षिका टीकाकरण कार्य समाप्त होने के बाद शाम चार बजे अपनी कार से लखनऊ के लिए निकली।
विज्ञापन


शिक्षिका का आरोप है कि असोहा-भल्लाफार्म मार्ग पर कांथा बाजार के पास एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार का पीछा किया और ओवरटेक कर कार को रोकने की कोशिश की। खुद का बचाव करते हुए कार वापस कांथा बाजार की ओर मोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगलीखेड़ा नहर के पास बाइक सवार दोनों युवक कार के बराबर बाइक ले आए और पीछे के शीशे हाथ से पीटते हुए वीडियो बनाने लगे। इसी बीच वैन से लौट रही अन्य शिक्षिकाओं की नजर बाइक सवार दोनों युवकों पर पड़ गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कटीबगिया निवासी सर्वेंद्र व राम सिंह बताया। सीओ पुरवा रघुवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों ने नशे की हालत में वीडियो बनाने की बात स्वीकार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed