फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   teacher did not join

नहीं पहुंचे टीचर, स्कूलों में लटकता रहा ताला

Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
teacher did not join
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 सुमेरपुर ब्लाक में संचालित कुछ प्राथमिक विद्यालयों में तैनात टीचर मनमानी कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के बाद भी स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन

ब्लाक की ग्रामसभा बारा में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शुक्त्रस्वार को ताला ही नहीं खुला। बच्चे विद्यालय के बाहर टहलते नजर आए। स्कूल में काम करने वाली रसोइया व विद्यालय के प्रधान व सहायक टीचर का इंतजार करती रही। स्कूल के आस-पास रहने वाले लोगों में अवधेश पांडेय, लाल पंडित, धुन्नर अगिभनहोत्री, गंगा शुक्ला से बात की गई तो उनका कहना था कि इस स्कूल का आए दिन का हाल यही रहता है। टीचरों की लापरवाही से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। सरकारी स्कूलों की व्यवस्था ठीक न होने से परिजन मजबूरन बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में भेजने को विवश हैं। प्राइवेट स्कूलों के संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं। एबीआरसी विजय सिंह मुन्ना से जब स्कूल बंद होने की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि इस स्कूल के प्रधान टीचर संकुल प्रभारी भी हैं। इसके अलावा यहां दो सहायक टीचर तैनात हैं। स्कूल बंद होने की जानकारी हमें मिली है। उन्होंने बताया कि बीईओ सुषमा सिंह ने तीनों टीचरों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने का बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed