{"_id":"624b3749a1977803a05d62c5","slug":"tappebaaj-unnao-unnao-news-knp6893471176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने पार किए महिला के 70 हजार के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने पार किए महिला के 70 हजार के जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। कस्बा आसीवन में टप्पेबाजों ने महिला को बर्तन चमकाकर दिखाए और जेवर साफ करने के लिए मांगे। इसके बाद झांसा देकर हजारों के जेवर लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह 10 बजे आसीवन में दो युवक फेरी लगाकर बर्तनों की सफाई कर रहे थे। फजील अहमद की पत्नी रोशन जहां व नफीस की पत्नी राबिया ने दोनों को रोककर पीतल के बर्तन साफ कराए। सरीना ने चांदी की पायल साफ कराई। एक युवक ने राबिया से सोने के आभूषण साफ करने की भी बात कही।
राबिया ने टॉप्स व बाली सफाई कराने के लिए दे दी। युवकों ने स्टील के डिब्बे में लाल रंग का पानी भर दिया और कहा कि इसे गर्म कर लाओ। राबिया पानी गर्म करने गई, इस बीच दोनों युवक भाग गए। राबिया ने आभूषणों की कीमत 70 हजार बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।