फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Taking baby boy beaten by villagers

बच्चे को ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने धुना

Mon, 17 Aug 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 17 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Taking baby boy beaten by villagers

औरास। बच्चे को जबरन अपने साथ लेकर जा रहे संदिग्ध बाइक सवार युवक से बचने के लिए बच्चा चलती बाइक से कूद गया। बच्चे के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर धुन दिया और पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस युवक और बच्चे के पिता के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद बता रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक बच्चे को समोसा खिलाने के लिए लेकर जा रहा था। पुलिस आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान किए जाने की बात कह रही है।

विज्ञापन


औरास थानाक्षेत्र के डालखेड़ा गांव निवासी रमेश कुमार कमीशन लेकर लोगों को बैंक लोन दिलाने के काम करता है। रविवार सुबह करीब चार किमी दूर स्थित मकदूमपुर शाह गांव निवासी अजय नाम का युवक बाइक से रमेश के घर पहुंचा। रमेश के मुताबिक परिचित होने के कारण उसने अजय को चाय-नाश्ता भी कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अजय वापस जाने लगा तो उसके 11 वर्षीय बेटे प्रवीण को गांव के बाहर छोड़ने की बात कहकर बाइक में बैठा लिया। बच्चे के मुताबिक गांव के बाहर पहुंचने पर अजय उसे समोसा खिलाने की बात कहने लगा और बाइक से उतरने नहीं दिया। संडीला-उन्नाव मार्ग स्थित प्रेमनगर तिराहा पर जैसे ही टियर गांव मार्ग पर जाने के लिए अजय ने बाइक धीमी की प्रवीण चलती बाइक से कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक चालक अजय को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बच्चे को अगवा करने के आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि बच्चे के पिता रमेश ने उसे लोन दिलाने के नाम पर तीस हजार रुपये और कुछ स्टांप लिए थे उन्हें ही लेने के लिए रमेश के घर गया था। उसके मुताबिक वह बच्चे को समोसा खिलाने के लिए लेकर जा रहा था। गांव के बाहर नहीं मिले तो उसे दूसरी दुकान लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि बच्चा रो रहा था इसलिए ग्रामीणों को गलतफहमी हुई और उसे पकड़कर थाने ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed