फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tahseel divas

तहसील दिवस

Wed, 19 Aug 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 19 Aug 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
tahseel divas

बांगरमऊ/उन्नाव। बांगरमऊ स्थित पुराने अस्पताल में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के तेवर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त दिखे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि अधिकारी जनता की शिकायतों के निस्तारण के शिथिलता न बरतें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। डीएम की उपस्थिति में 91 शिकायती पत्र आए, किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन


 तहसील दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग के 42, विकास के 13, चकबंदी के 5, विद्युत के 3 और अन्य विभागों से संबंधित कुल 28 मामले आए। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी संबंधित शिकायतों को त्वरित निस्तारित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया। तहसील दिवस में सीडीओ संदीप कौर, एसपी एमपी सिंह, सीएमओ डा. गीता यादव, बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 इसके अलावा सदर तहसील में एसडीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में 95 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार एसके राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस में कुल 54 मामले पहुंचे। जिसमें दो का निस्तारण किया गया।

एसडीएम प्रशांत भारती द्वारा बीडीओ पुरवा प्रशांत सिंह के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई। जबकि अन्य चार अधिकारियों चिकित्साधिकारी असोहा डॉ. अतुल भारती, गन्ना निरीक्षक मातादीन, एसओ असोहा व सहायक विकास अधिकारी रामबचभन राम की अनुपस्थिति पर रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी गई।
 
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस में कुल 50 मामले पहुंचे जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। अध्यक्षता एसडीएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान सीओ अशोक सिंह, तहसीलदार राजेश चौरसिया, बीडीओ हसनगंज राबिया बेगम आदि मौजूद रहे।


सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस में पहुंचे कुल 37 मामलों में से 1 का निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर एसडीएम शशिकांत प्रसाद व तहसीलदार उदयभान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed