फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tahseel divas

तहसील दिवस में गैरहाजिरचार दर्जन से ज्यादा अधिकारियों पर कार्रवाई

Wed, 21 Jan 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 21 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
tahseel divas

उन्नाव। जिले की सभी छह: तहसीलों में मंगलवार को चार दर्जन से ज्यादा अधिकारी या तो देरी से पहुंचे या फिर अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने एक्सईएन नलकूप का वेतन रोकने और शेष का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


उन्नाव सदर में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में अधिशासी अभियंता नलकूप देर से पहुंचे। यह देख डीएम ने नाराजगी जाहिर करते पहले तो फटकार लगाई और फिर वेतन रोकने के आदेश दे दिए। इसके अलावा प्रोवेशन अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, ईओ नगर पालिका उन्नाव समेत करीब आधा दर्जन अधिकारी तहसील दिवस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डीएम ने जनपद की सभी छह: तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों की सूची तलब कर ली। पता चला कि सफीपुर में सहायक अभिलेख अधिकारी, जेई सिंचाई विभाग, जेई नलकूप, समाज कल्याण व मत्स्य पालन विभाग से कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीओ चकबंदी निगोही व सकूराबाद तथा सहायक उद्यान अधिकारी देर से पहुंचे। बांगरमऊ में सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

पुरवा में पूर्ति लिपिक, जलनिगम जेई, गन्ना निरीक्षक, एई आरईएस, एई लोक निर्माण विभाग, जेई लघु सिंचाई, खंड शिक्षा अधिकारी पुरवा, एडीओ, डीओ समाज कल्याण असोहा व हिलौली व हसनगंज में 20 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने एक्सईएन नलकूप का वेतन रोकने के अलावा अन्य सभी का वेतन काटने व स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed