{"_id":"9e9cb509e8875943b24bc4450187c757","slug":"symptoms-of-polio-were-found-in-the-two-year-old-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल की बच्ची में मिले पोलियो के लक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल की बच्ची में मिले पोलियो के लक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के गांव भवानीपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला की बच्ची में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। इसका खुलासा बच्ची की जांच के बाद हुआ है। पोलियो की आशंका होने पर डॉक्टरों ने बच्ची के मल को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है।
विज्ञापन
बिहार प्रांत निवासी राजेश आठ साल से क्षेत्र के भवानीपुर में परिवार के साथ रहकर यहीं एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। 8 फरवरी को अजय की दो वर्ष की पुत्री निशा को बुखार आने के बाद उसके बायें हाथ व पैर ने अचानक काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची की हालत नाजुक देख मां रूबी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई। यहां मौजूद डॉक्टर एके शिवहरे ने बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लक्षणों को देखते हुए पोलियो की आशंका जाहिर की और सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और बच्ची के स्टूल को परीक्षण के लिए लखनऊ एसजीपीजीआई भिजवाया।
विज्ञापन
रूबी ने बताया कि दो वर्ष पहले निशा का जन्म सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था। अभी तक वह बच्ची को दो बार पोलियो की दवा पिलवा चुकी है। उसके बाद उसने दवा पिलाना बंद कर दिया था। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि अभी पोलियो नहीं कहा जा सकता है।
बच्ची में जो लक्षण हैं वह कुपोषण से भी हो सकते हैं। इसलिए अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। स्टूल को जांच के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने बताया कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। मामले की जानकारी हुई थी। स्टूल को जांच के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।