फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Syam in high school and the district in inter Anurag top

हाईस्कूल में सयाम व इंटर में अनुराग ने किया जिला टॉप

Tue, 19 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 19 May 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Syam in high school and the district in inter Anurag top

सीआईएससीई (काउंसिल फॅार इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड के आईसीएसई दसवीं (इंडियन काउंसिल ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) व आईएससी बारहवीं (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने बाजी मारी।

विज्ञापन


हाईस्कूल में सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के छात्र सयाम खान ने 97.3 फीसदी अंक और इंटर में सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग पांडेय ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया।
विज्ञापन


दोपहर लगभग एक बजे परीक्षा परिणाम घोषित होने के आधा घंटे पहले ही शहर के सेंट ज्यूड्स व जेएन शाह इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं जुटने लगे।

दोपहर में जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ वैसे ही छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रिजल्ट सुनते ही वह झूम उठे और फोन से घर वालों को सूचना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे वर्ष पढ़ाई करने के बाद रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे बच्चों का उत्साह देखने वाला था। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में जिन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया। उनके घर रिजल्ट निकलने के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस बोर्ड से जिले में केवल चार विद्यालय ही हैं।

आईएससी (इंटरमीडिएट) के निकले परीक्षा परिणामों में जिले में टॉप करने वाले सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज के छात्र अनुराग पांडेय का सपना एनडीए में जाने का है। इसके लिए वह कानपुर में कोचिंग भी कर रहा है। 96.2 फीसदी अंक लाने वाले अनुराग ने माता-पिता के सपने को भी पूरा किया है।

अनुराग ने अंग्रेजी में 86, मैथ में 100, फिजिक्स में 99, केमेस्ट्री में 97 व फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किए हैं।  अनुराग ने यह सफलता आठ घंटे की पढ़ाई से हासिल की है। पिता परमानंद पांडेय शहर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं।

जिले में दूसरे नंबर पर रहे सेंट लॉरेेंस के छात्र वेदांत मिश्रा ने 95.75 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वेदांत ने अंग्रेजी में 90, केमेस्ट्री में 96, फिजिक्स में 94, कंप्यूटर में 98 व मैथ में 99 अंक हासिल किए हैं। वेदांत आगे सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहता है।

हाईस्कूल में जिले में टॉप करने वाले सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के छात्र सायम रजा ने 97.3 फीसदी अंक पाकर माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया है। सायम ने यह सफलता आठ घंटे की पढ़ाई से हासिल की है। सायम को अंग्रेजी में 94, सोशल साइंस में 97, साइंस में 97, मैथ में 98, हिंदी में 98 तथा फिजिकल एजुकेशन में 100 अंक हासिल किये हैं।

हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरा स्थान सेंट ज्यूड्स की छात्रा सौम्या तिवारी का रहा। इन्हाेंने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सौम्या ने विज्ञान में 97, मैथ में 96, अंग्रेजी में 95, हिंदी में 94, फिजिकल एजुकेशन में 80 व सोशल साइंस में 92 अंक हासिल किए हैं।


सौम्या ने यह सफलता तीन घंटे की पढ़ाई से हासिल की है। वह अपनी सफलता का श्रेय पिता सुनील कुमार को देती है जो कि सरकारी कर्मचारी हैं। माता भारती तिवारी गृहणी हैं। सौम्या का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed