फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Suspecting illicit relations, wife along with daughter killed husband

Unnao News: अवैध संंबंधों का शक करने पर पत्नी ने बेटी के साथ मिल की पति की हत्या

Fri, 22 Aug 2025 02:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 22 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Suspecting illicit relations, wife along with daughter killed husband
फोटो नंबर 42-सिंघनापुर गांव में युवक का घर में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस व लगी भीड़।स्रोत - फोटो : Samvad
नवाबगंज (उन्नाव)। सिंघनापुर गांव में महिला ने बेटी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। शव का पोस्टमार्टम कराया उसमें गला दबाकर हत्या हुई। वहीं गर्दन और सिर में मारपीट की चार चोटें मिली हैं। मृतक के ममेरे भाई ने आरोपी मां-बेटी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि पति उसके साथ बेटी पर अवैध संबंधों का आरोप लगा प्रताड़ित करता था। इस पर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सिंघनापुर गांव निवासी राजेश कुमार (46) का शव गुरुवार भोर पांच बजे घर के अंदर जीने के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। मौत की खबर से पड़ोसियों की भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी कामिनी की सूचना पर पुलिस ने जांच की तो पत्नी ने शराब के नशे में जीने के पास गिरने से मौत की बात बताई। गले में निशान के साथ आंख पर भी चोट देख पुलिस को शक हुआ, बाद में रिश्तेदारों ने हत्या की आरोप लगाया तो पुलिस ने आनन-फानन मां-बेटी को हिरासत में ले लिया। सूचना पर आए मृतक के ममरे भाई लखनऊ के थाना मलिहाबाद के गांव गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने पुलिस को बताया कि राजेश का अपनी पत्नी पर शक सही था। इसी के चलते वह विरोध करते थे, उनकी पत्नी कामिनी को उनसे अधिक मतलब नहीं था, वह सिर्फ मामा के नाम की पांच बीघा जमीन बेचकर रुपये देने का दबाव भी बना रही थीं। आए दिन कामिनी अपनी बड़ी बेटी काजल के साथ मिलकर उन्हें पीटते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद संतोष बाबू की तहरीर पर मां-बेटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मां-बेटी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि शव दफन नहीं हो पाया। वह प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--



मुंबई में नौकरी करता था राजेश, डेढ़ महीने पहले आया था

नवाबगंज (उन्नाव)। मां-बेटी द्वारा पिता की हत्या करने की घटना में बेटे को भी अपनी मां पर शक होने से वह छह दिन पहले पिता को घर पर रोककर खुद मुंबई कमाने गया था, लेकिन उसने नहीं पता था कि यह लोग उनकी हत्या कर देंगे।


हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले गोलादुलारमऊ निवासी संतोष बाबू ने बताया कि राजेश कुमार मुंबई में प्राईवेट नौकरी करते थे। डेढ़ महीने पहले वह घर आए थे। पत्नी और बेटी का चाल-चलन सही न देख उन्होंने विरोध शुरू किया था। इस पर 29 जुलाई की रात पत्नी और बेटी ने राजेश को पीटा भी था। गंभीर घायल होने पर उसे मलिहाबाद ले जाकर इलाज कराया था। बाद में उन्होंने फिर घर जाने की बात कही थी तो छोड़ दिया था। मृतक के बड़े बेटे आशीष को भी पिता के साथ हुई हरकत अच्छी नहीं लगी थी। इस पर छह दिन पहले उसने खुद मुंबई जाने की बात कहकर पिता को घर पर ही रोक दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद वह मुंबई से चला है।


--



पिता की मौत, मां-बड़ी बहन पर आरोप होने से तीन बच्चों की परवरिश का संकट

मृतक राजेश के चार बच्चों में आशीष, प्रिंस, बेटी काजल और सेजल हैं। पिता की मौत और मां और बहन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब प्रिंस, काजल और सेजल पर परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। अभी तक कोई भी रिश्तेदार उनको अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। फिलहाल पुलिस ही अभी उनका सहारा है। मुंबई से बड़े भाई के आने के बाद ही उनका क्या होगा यह तय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed