फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Supervisor dies of cancer, uproar at factory gate

फैक्टरी सुपरवाईजर की बीमारी से मौत

Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Supervisor dies of cancer, uproar at factory gate
सोनिक (उन्नाव)। दही थानाक्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर पद पर तैनात कैंसर पीड़ित अधेड़ की शुक्रवार रात घर में मौत हो गई। शनिवार को मृतक के परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर विधायक के हस्तक्षेप के बाद फैक्टरी प्रबंधन ने मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना सिकंदरपुर के बासनपुरवा निवासी जय कुमार (50) 20 साल से दही थाना क्षेत्र के शिवनगर में रह रहे थे। वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुपरवाइजर थे। एक माह से बीमारी के कारण वह काम पर नहीं जा रहे थे। इलाज के दौरान उन्हें कैंसर होने की जानकारी सामने आई। शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन वह नहीं माने। सदर विधायक पंकज गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने फैक्टरी के मैनेजर से बात की। मैनेजर ने 50 हजार रुपये मदद और डेढ़ लाख रुपये बेटी की शादी के समय देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शुक्लागंज पक्के घाट पर जय का अंतिम संस्कार किया। मृतक के परिवार में पत्नी सीमा देवी और बेटियां प्रतिभा व प्रीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed