फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   summer,kisaan,tamater

तेज धूप में समय से पहले पक रहा टमाटर

Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
summer,kisaan,tamater
खेत में टमाटर की फसल तोड़ता किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। तेज धूप होने से इस बार टमाटर की फसल किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रही है। धूप के कारण फसल समय से पहले ही पक रही है। इसमें टमाटर का आकार काफी छोटा और रंग भी सुर्ख लाल हो रहा है। कृषि विशेज्ञषों ने किसानों को सलाह दी है कि टमाटर के खेत में नमी बनाए रखें। पानी इस तरह से लगाएं कि पौधा डूबने न पाए। जैविक खाद का प्रयोग करें।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र खासकर गंगा कटरी में बड़े स्तर पर किसान टमाटर की खेती करते हैं। एक बीघा फसल में करीब 40 हजार रुपये की लागत आती है। इस बार तेज धूप के कारण छोटे आकार में ही टमाटर सुर्ख लाल हो रहा है। यही नहीं दो दिन में ही मुलायम होकर टमाटर गलने की कगार पर पहुंच रहा है। इससे किसान अपनी पैदावार बड़ी मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि बांगरमऊ मंडी में टमाटर पांच से छह सौ रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा है, जबकि इससे पहले भाव डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहा है। किसान वीरेंद्र कुशवाहा, रामचेला, रमेश कुमार, सुशील कुशवाहा, रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस बार टमाटर की खेती से लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। राजस्थान से चलने वाली गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 45 डिग्री होने से सुबह से ही लोग तेज धूप व तपिश से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में दो डिग्री तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है।
शुक्रवार को गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया। पिछले छह साल में 13 मई को इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। तापमान 24 घंटे के भीतर 5 डिग्री बढ़ गया जिस कारण सुबह आठ बजे से ही गर्म हवा लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। दोपहर 12 बजे जब स्कूल की छुट्टी हुई तो आसमान से आग सी बरस रही थी। इससे बच्चों के चेहरे लाल नजर आ रहे थे।

बीते एक सप्ताह से लोग उमस से से परेशान थे लेकिन शुक्रवार को लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि चक्रवात का असर खत्म हो गया है और इस कारण मैदानी भागों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। तापमान अभी दो डिग्री और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed