फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sulah

पुलिस ने मिलाए दंपती, बच्चे खुशी से झूमे

Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
sulah
औरास पुलिस की मौजूदगी में बच्चे के साथ दंपति। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास। कई वर्षों से अलग रह रहे माता-पिता पुलिस के प्रयास से एक साथ रहने को राजी हुए तो बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के परसहरा निवासी सुधा सिंह ने शनिवार दोपहर मथुरा शहर से थाने आकर बताया उसकी शादी 20 वर्ष पहले परसहरा निवासी जसवीर सिंह के बेटे अरूण सिंह से हुई थी। दोनों के दो पुत्र व एक पुत्री है। पति लोगों के बहकावे में आकर बच्चों व उसका पालन पोषण सही ढंग से नहीं कर रहा था। जिससे वह काफी समय से वह अपनी बेटी के साथ मथुरा शहर में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है।
विज्ञापन

जबकि उसके दोनों बेटे पति के पास हैं। वह अपने बच्चों को अपने पास रखकर पढ़ाना चाहती है। मामले को संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने पुलिस टीम भेजकर महिला के पति व बच्चों को थाने बुलाया। यहां महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षियों ने दोनों को बैठाकर काउंसिलिंग कराई। दोनों को उनके बच्चों के भविष्य को लेकर समझाने पर पति पत्नी एक साथ रहने को तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दंपती विवाद के मामलों की सुनवाई की। पूर्व निर्धारित तिथि के आधार पर 15 जोड़े उपस्थित हुए। काउंसलर रामशंकर वर्मा, डॉ. आशीष, राजेंद्र सिंह, तबस्सुम नफीस, डॉ. शशिरंजना, सबीहा उमर, डॉ. एसके पांडेय, प्रभारी निरीक्षक प्रेमलता दीक्षित ने दोनों पक्षों और उनके परिवारों को बैठाकर विवादों की सुनवाई की। छोटी-छोटी बातों और गलतफहमियों की वजह से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी की काउंसिलिंग की, तो 15 में से 10 जोडे़ फिर साथ रहने को राजी हुए। सलाहकार समिति व प्रभारी निरीक्षक ने सभी को सफल और सुखद जीवन की कामना के साथ विदा किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed