{"_id":"5e3f01d48ebc3ee5db0e2cc5","slug":"subsidy-will-go-to-post-payment-bank-accounts-unnao-news-knp5434065112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट पेमेंट बैंक खातों में जाएगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट पेमेंट बैंक खातों में जाएगी सब्सिडी
विज्ञापन
उन्नाव। डाकियों के माध्यम से खोले जा रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खातों में अब सब्सिडी भी आएगी। साथ ही किसी दूसरे बैंक में यदि खाता है और उसमें आधार लिंक है तो पोस्ट पेमेंट बैंक खाते से रुपये भी ट्रांसफर किए जा सकेंगे। एक फरवरी से खाते खोलने की चल रही इस प्रक्रिया में अंतिम दिन तक 7043 खाते खोले गए। लक्ष्य पूरा न होने पर 11 फरवरी तक का समय और बढ़ाया गया है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खातों की एक फरवरी से खोलने की शुरुआत हुई थी और सात फरवरी तक 15600 बैंक खाते खोलने थे। खाते खोलने के लिए जिले भर के 39 पोस्टमैन लगाए गए थे। एक पोस्टमैन को सौ खाते खोलने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद सिर्फ 7043 खाते ही खुल पाए हैं। खाता खुलवाने के लिए लोगों की बढ़ रही रुचि को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ाकर 11 फरवरी कर दी गई है।
डाक अधीक्षक आरएस शर्मा ने बताया कि इस खाते में सरकार से दी जाने वाली सब्सिडी आएगी। साथ ही आधार लिंक होने पर दूसरे खातों में रुपये भी ट्रांसफर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुकन्या सम़ृद्धि योजना के अंतर्गत भी 11 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर खाता खोले जाने के आदेश हैं। उस पर भी काम चल रहा है। सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की कन्या का खाता 250 रुपये से खोला जा सकता है। इसमें 8.4 प्रतिशत ब्याज दर है, जो सबसे अधिक है।