{"_id":"1b9672fa1cd5d17281a28d982cf92f0a","slug":"sub-inspector-do-rpf-inspector-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने की आरपीएफ इंस्पेक्टर से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने की आरपीएफ इंस्पेक्टर से अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 15 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ से उन्नाव आ रही बरौनी ग्वालियर मेल से उतरने को लेकर एक दरोगा और आरपीएफ इंस्पेक्टर भिड़ गए। इंस्पेक्टर ने दारोगा को हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त दोनों सादी वर्दी में थे।
विज्ञापन
बरौनी ग्लालियर मेल जैसे ही उन्नाव रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची, ट्रेन से उतरने को लेेकर आरपीएफ इंसपेक्टर राजीव रंजन सिंह से शहर में ही तैनात एक दरोगा ने अभद्रता कर दी। यह दरोगा पूर्व में जीआरपी में भी तैनात रह चुका है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन से उतरने को लेकर आरपीएफ ने दरोगा को मना किया तो वह इंस्पेक्टर से उलझ गया और उनसे अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ सिपाहियों को मिली उन्होंने तुरंत दरोगा को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने पर दरोगा पक्ष से भी कई पुलिसकर्मी आरपीएफ थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे बाद दरोगा के माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।