फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Stress and panic in the village after double murder

दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव और दहशत

Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 18 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Stress and panic in the village after double murder
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और पीएसी बल । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोटा चयन को लेकर चार माह पहले हुई मारपीट की खुन्नस में रविवार को खूनी खेल खेला गया। आसीवन थाना क्षेत्र के राजेपुर ग्रंट गांव निवासी शमीम (30) की हत्या करने पहुंचे मेहरबान खेड़ा गांव निवासी शिवप्रकाश की रायफल से निकली गोली ने शमीम के साथ ही एक निर्दोष फल विक्रेता विमलेश की भी जान ले ली थी। भीड़ भरे चौराहे पर डबल मर्डर से दूसरे दिन भी क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा।
विज्ञापन


तीन गांवों में पुलिस और पीएसी के जवानों का सख्त पहरा रहा। घटना के दूसरे दिन भी घटनास्थल के साथ मृतक व आरोपियों के गांव में सन्नाटा पसरा रहा। घबराए लोग घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती रही। एएसपी हरदयाल यादव रात भर क्षेत्र में भ्रमण कर माहौल का जायजा लेते रहे। विमलेश की पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


एसडीएम हसनगंज प्रशांत कुमार सोमवार को मृतक विमलेश के घर पहुंचे। उन्होंने उसकी पत्नी को विधवा पेंशन, जमीन का पट्टा व मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के दूसरे दिन भी मौके पर डीआईजी और एसपी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आसीवन एसओ की माने तो शमीम और विमलेश के हत्यारों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह किसी की हत्या के इरादे से नंगाखेड़ा चौराहा पर नहीं पहुंचे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो चौराहे पर पहुंची शमीम उन्हें देखते ही गालीगलौज करने लगा। इससे पहले भी वह सार्वजनिक रूप से कई बार उन्हें अपमानित कर चुका था।


बीच चौराहे पर खुद को अपमानित होना बर्दाश्त न हुआ और घटना हो गई। कप्तान नेहा पांडेय ने भी आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए पूछताछ जारी होने की बात कही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed