फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Station to meet unclaimed bag chaos.

स्टेशन लावारिस बैग मिलने से अफरातफरी

Sat, 24 Jan 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 24 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Station to meet unclaimed bag chaos.
उन्नाव। रेलवे स्टेशन पर गणतंत्र दिवस को लेकर चले चेकिंग अभियान के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस को एक लावारिस बैग मिला। आनन-फानन वहां से यात्रियों को हटाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद मेटल डिटेक्टर लगाकर बैग को खोला गया, उसमें कुछ कपड़े व कागज निकले। इसके बाद पूरे स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा छाना गया।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जीआरपी प्रभारी विष्णु कौशिक व आरपीएफ सब इंस्पेक्टर कुंवरशाह के नेतृत्व में चेकिंग की जा रही थी। प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर मौजूद यात्रियों ने चेकिंग कर रहे सिपाहियों को लावारिस बैग पड़ा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस व जीआरपी के अधिकारी तुरंत पहुंचे और आसपास खड़े यात्रियों को हटाया। इसके बाद सिपाहियों का घेरा बनाया गया। प्रभारी मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंचे और बैग को चेक किया। तो उसके अंदर कपड़े, कागज मिले। इस पर पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग का कोई मालिक न मिलने पर उसे थाने भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। आरक्षण से लेकर टिकट काउंटरों तक की सघन चेकिंग की गई। प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों की भी जांच पड़ताल हुई। साइकिल स्टैंड चेक किया। संदिग्ध दिखे लोगों ने पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed