फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Station Road oversees Tehsil Municipal and Udia team.

स्टेशन रोड पर निरीक्षण करती तहसील, पालिका व यूडीए की टीम।

Tue, 20 Oct 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 20 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Station Road oversees Tehsil Municipal and Udia team.
जल्द शहर के मुख्य मार्गों को नो वेंडिग जोन बनाया जाएगा। शहर में दिनोंदिन बढ़ रहे ट्रैफिक और अस्थाई दुकानों पर होने वाली भीड़ से उत्पन्न समस्या का समाधान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


तहसील, पालिका व यूडीए के अफसरों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण कर मौका मुआयना किया। अधिकारियों के मुताबिक मुख्य मार्गों के अलावा शहर के अन्य अति व्यस्त मार्गों को भी योजना में शामिल करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

 शहर को आसपास के जिलों से जोड़ने वाले मार्गों का तेजी से विकास चल रहा है।

 मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।   समस्या से निपटने के लिए तहसील, पालिका और यूडीए अधिकारियों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसी बाबत सोमवार को नायब तहसीलदार रेणुका अवस्थी, नगर पालिका ईओ रोली गुप्ता व यूडीए के क्षेत्रीय जेई ने मुख्य मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अधिकारियों ने मुख्य मार्ग  स्थित मंदिरों के आसपास लगी  फल और फूलों की अस्थाई दुकानों को यहां से हटाकर स्टेशन रोड पर ले जानेेेे की योजना पर मंथन किया। इसके अलावा अधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर लगे ठेलों व अन्य दुकानों को भी किसी अन्य स्थान पर ले जाने की योजना पर विचार विमर्श किया।


 नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया  पहले शहर के मुख्य मार्ग को नो वेंडिंग जोन के तहत खाली कराकर यहां के अस्थाई दुकानदारों को अन्य स्थानों पर ले जानेेे की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य अति व्यस्त मार्गों कचहरी रोड व धवन रोड को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed