फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

Unnao News: स्टेट चेस चैंपियनशिप में निशा ने जीते तीन मैच

Sat, 03 Dec 2022 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
sports
स्टेट चेस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
सोनिक। उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और आगरा चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से दो से चार दिसंबर तक आयोजित स्टेट बालिका चैंपियनशिप में जिले की निशा जीत की ओर अग्रसर हैं। अब तक खेले गए तीनों मैच में उन्होंने सफलता हासिल की है। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
विज्ञापन

आगरा के ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस कॉलेज शुक्रवार में दो दिसंबर से 16 वीं स्टेट बालिका चेस चैंपियनशिप में 13 वर्षीय खिलाड़ी निशा भूषण जनपद का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन उन्नाव के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप में पांच मैच खेले जाने हैं। निशा ने अब तक तीन मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।
विज्ञापन

निशा ने पहला मैच मथुुरा की खुश्मिता से खेला और जीत हासिल की। दूसरे मैच में प्रयागराज की अर्चिता और तीसरे मैच में लखनऊ की सान्वी को हराया। इस चेस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की पांच सदस्यीय टीम का चयन किया जाना है। चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 65 खिलाड़ी शामिल हैं। निशा को अभी दो मैच और खेलने है। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का परिणाम रविवार दोपहर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed