{"_id":"61a27244ffdcd818d43db7db","slug":"sports-unnao-news-knp666425912","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी खींच महिला वर्ग में टाइटंस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी खींच महिला वर्ग में टाइटंस विजयी
विज्ञापन
रस्सी खींच में जोर आजमाइश करती छात्राएं। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
क्रिकेट मैच का फाइनल मैच टीम स्टालियन ने जीता। इंडोर खेलों की श्रेणी में कैरम के एकल में फाल्केन टीम के मोहित राजपूत और युगल में टाइटंस टीम के दिव्यांशी, पुण्यजीत को विजेता घोषित किया गया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में युगल मुकाबले में टीम स्टालियन के शुभम तिवारी व शुभ सैनी को जीत मिली। बैडमिंटन पुुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में टीम फाल्केन के राहुल व महिला वर्ग के युगल मुकाबले में टीम टाइटन्स की मानवी व अनन्या दुबे विजेता रहीं। अंत में रस्सी खींच की पुरुष वर्ग में टीम वेंसेडर को विजेता घोषित किया गया।
महिला वर्ग की प्रतियोगिता में टीम टाइटंस विजयी रही। विजेता प्रतिभागियों को महाप्रबंधक मनोज सिसौदिया व डॉ. सौरभ कंवर ने प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रो. मोहम्मद बयाजुद्दीन, सेजल तुल्स्यान, अक्षय कुमार सिंह व अक्षांश मौजूद रहे।