{"_id":"616d973588902a40f1220b6c","slug":"sports-unnao-news-knp6589148121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के बबलू बने दंगल केशरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के बबलू बने दंगल केशरी
विज्ञापन
नवाबगंज में दंगल केसरी बने बागपत के बबलू को शील्ड देकर सम्मानित करते बालेंद्र प्रताप सिंह व अन्य?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। नगर पंचायत की बारातशाला में स्व. शिवबहादुर सिंह की स्मृति में 73 वें दंगल का आयोजन हुआ। जिले के साथ दूसरे जिलों से आए पहलवानों ने दांव दिखाए। बागपत के बबलू ने गोंडा के परवेश को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
पिता की स्मृति में दिनेश सिंह उर्फ बब्बल हर साल दंगल कराते हैं। सोमवार को बरातशाला प्रांगण में आयोजित दंगल में रफीगढ़ी के पहलवान नकटू, मनोज, बांगरमऊ के बलबीर, कोरारा के शैलेंद्र, बदरका के विश्वजीत, मनोज चकलवंशी के किशन कुमार, बदरका के राहुल, कानपुर के सुशील, बदरका के मोनू, बागपत के बबलू, कानपुर के मुन्ना ने प्रतिभाग किया। फाइनल कुश्ती बागपत के बबलू व गोंडा के परवेश के बीच हुई। बबलू ने परवेश को पटखनी देकर दंगल केशरी का खिताब अपने नाम किया।
दंगल में मौजूद जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र प्रताप सिंह, सोमदत्त द्विवेदी, शिवनाथ पांडेय व भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीतेश सिंह ने दंगल केशरी बबलू को इनाम के तौर पर 2100 रुपये की राशि दी। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालेंद्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल सीतेश सिंह रहे। दंगल का संचालन लालता प्रसाद तिवारी ने किया। रेफरी कल्लू पहलवान रहे। इस दौरान श्रीराम गुप्ता, राजकुमार द्विवेदी, बद्री विशाल, गोपाल द्विवेदी, व्योम द्विवेदी मौजूद रहे।