फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sports

पहाड़पुर, औरास टीम ने जीता पहला मैच

Tue, 01 Dec 2020 07:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
sports
औरास ब्लॉक के गांव सीमऊ में अमरनाथ मेमोरियल क्रिकेट टूनामेंट में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर - फोटो : UNNAO
औरास। गांव सीमऊ में अमरनाथ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। क्रिकेट की शुरुआत मोहान विधायक बृजेश रावत ने पहली गेंद खेलकर किया। पहले दिन चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। इसमें पहाड़पुर व औरास की टीम ने विजयी रही।
विज्ञापन

पहला मैच पहाड़पुर और बारी थाना के बीच हुआ। बारीथाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने आठ ओवर में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहाड़पुर की टीम के बल्लेबाज अजीज के 18 रन की बदौलत पांच विकेट में ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाज अजीज को 18 रन बनाने के साथ चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच औरास और सीमऊ बी टीम के बीच हुआ। औरास टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। खिलाड़ियों ने आठ ओवर में 89 रन बनाए। बल्लेबाज अजय ने शानदार 49 रनों की पारी खेली। 89 रनों का पीछा करने उतरी सीमऊ बी की टीम औरास टीम के सुमित की घातक गेदबाजी के चलते 60 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। सुमित ने दो ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिए। अजय की शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच दिया गया। मोहान विधायक ने मैन आफ द मैच हासिल करने वाले दोनों खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह नाक आउट टूर्नामेंट है। इसमें सोलह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रत्येक टीम को एक बार ही खेलने का मौका मिलेगा। जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी। फाइनल मैच आठ दिसंबर को खेला जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान सीमऊ अजयपाल यादव, इंद्र पाल यादव, मोहित सिंह, मनोज,मोनू, उमेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed