{"_id":"5fb54c0b8ebc3e9bfe29e6c1","slug":"sports-unnao-news-knp594860225","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित होंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सामान्य व वेटरन वर्ग के खिलाड़ियों को लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इसके लिए उन्हें खेल निदेशालय में अपना डाटा उपलब्ध कराना होगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया ने बताया कि इस पुरस्कार को पाने के लिए खिलाड़ी का जिले में होना अनिवार्य है। खिलाड़ी कम से कम तीन बार प्रदेशीय सीनियर टीम का सदस्य रहा हो। राष्ट्रीय खेल व सीनियर चैंपियनशिप में भाग लिया हो। साथ ही उस साल में जिसके लिए पुरस्कृत किए जाने की सिफारिश की जाती है, उस वर्ष में उसके द्वारा पदक जीता हो। कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया हो और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ओलंपिक गेम, चैंपियन शिप विश्वकप, एशियन गेम, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन व कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (चार साल में एक बार आयोजित होने वाले) सैफ गेम्स में प्रतिभाग करता है।
उस खिलाड़ी को भी पात्र माना जाएगा। खिलाड़ी को अपने आवेदन के साथ शपथ पत्र, डोप टेस्ट भी देना होगा कि वह कभी किसी प्रतियोगिता, चैंपियनशिप व खेल आयोजन में मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है। न ही इसमें कभी दोषी पाया गया है। खिलाड़ी यौन उत्पीड़न के साथ किसी मामले में दोषी न हुआ हो। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को इसके लिए 10 दिसंबर तक खेल निदेशालय में फार्म जमा करने हैं। इसके लिए खिलाड़ी किसी भी दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला खेल कार्यालय से फार्म प्राप्त कर सकते हैं।