{"_id":"b16a722a1ac9ef459b197728b3f27750","slug":"speed-post-will-no-longer-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड पोस्ट अब 24 घंटे मिलेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड पोस्ट अब 24 घंटे मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला उन्वाव
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा का लाभ अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे मिलेगा। इसके लिए डाक विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों ने आलाधिकारियों से अतिरिक्त स्टाफ की मांग की है। वर्तमान में यह सेवा अभी सुबह 10 से शाम 4 तक मिलती है।
डाक विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाने वाली स्पीड पोस्ट अब 24 घंटे दी जाएगी। इससे विभाग का राजस्व भी बढ़ेगा। बता दें कि अभी तक डाक विभाग की इस सुविधा को लोगों के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही दिया जाता था। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अब यह सुविधा उपभोक्ताओ को चौबीस घंटे दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी तक सिर्फ शहर स्थित प्रधान डाकघर में ही प्रतिदिन एक सैकड़ा से अधिक स्पीड पोस्ट बुक होते हैं। इसके अलावा करीब इतने ही स्पीड पोस्ट जिले के अन्य उप डाकघरों में भी बुक होते हैं। इससे रोजाना लगभग आठ से दस हजार रुपए की राशि जमा होती है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, यदि इस स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा को 24 घंटे कर दिया जाएगा तो इससे होने वाली आमदनी दोगुनी तक हो सकती है। इस बारे में प्रधान डाकघर के हेड पोस्टमास्टर सियाराम गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे स्पीड पोस्ट की सुविधा को अभी महानगरों में शुरू किया गया है।
उन्नाव में साधनों की कमी के कारण अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। प्रयास जारी हैं। जिले के उपभोक्ताओं को भी जल्द ही यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।