फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   spadow killed in house

किन्नर की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या, लाखों की लूट

Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
spadow killed in house
सफीपुर (उन्नाव)। कस्बे के मोहल्ला बबरअलीखेड़ा में शुक्रवार रात किन्नर की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे लाखों के जेवर, कीमती सामान और मोबाइल फोन लूट ले गए। शनिवार सुबह रसोइया घर पहुंचीं तो घटना का पता चला। किन्नर के साथ रहने वाले तीन साथी फरार हैं। पुलिस सर्विलांस के जरिये उनकी तलाश कर रही है। एसपी का कहना है कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई है।
विज्ञापन

कानपुर के बिठूर के गांव अरैर निवासी किन्नर मुस्कान (35) का बबरअलीखेड़ा में मकान है। उसके साथ मुरादाबाद निवासी किन्नर रूबी, मथुरा की सलोनी और झांसी की अन्नू भी रहती थीं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे सराय सुबेदार निवासी रसोइया पुष्पा और संतोष मुस्कान के घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोला तो खून से लथपथ मुस्कान का शव बिस्तर पर पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा था। रसोइयों ने गोंडा निवासी ढोलकिया मनोज बाबा को घटना की जानकारी दी। मनोज की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। वहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृतक के साथ रहने वाले तीनों किन्नरों का फोन बंद है। एसपी ने तीनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं। दोपहर को मुस्कान का पति सोनू मथुरा के थाना जमुना नगर के गांव लक्ष्मीनगर से मौके पर पहुंचा। एसपी ने कहा कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed