फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   " SP does not discriminate against anyone '

‘किसी के साथ भेदभाव नहीं करती सपा’

Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 06 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
" SP does not discriminate against anyone '

प्रदेश की सपा सरकार ने शहर से लेकर गांव तक सुविधाओं का जाल बिछा दिया है। पात्र व्यक्तियों की विभिन्न योजनाओं के जरिए पूरी सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश सरकार गरीबों, मजलूमों, किसानो के हितों के प्रति कटिबद्ध है। वह हमेशा से उनकी हितैषी रही है और रहेगी।

विज्ञापन


यह बातें नगर के श्रीरामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने कहीं। यहां उन्होंने नगर पंचायत में कराए गए करीब एक करोड़ की लागत से बारह मार्गों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन


श्री अहमद ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार ने अल्प समय में इतने विकास कार्य कराए हैं कि विरोधियों के पैरों से जमीन खिसक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी डीडीसी व बीडीसी का चुनाव जीतकर आए हैं उनका खास ध्यान रखा जाएगा। उनकी समस्याएं प्राथमिकता से निपटाई जाएंगी। भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि सपा एक ऐसी पार्टी है सभी धर्म व जातियों को ध्यान में रखकर चलती है।

सपा सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। विधायक बदलू खां ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक धन दिया है। इसलिए विकास कार्य भी दिख रहा है।

बांगरमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने कहा कि नगर में अब कोई खास मूलभूत समस्याएं नहीं रह गई हैं। बिजली के लिए ट्रांसफार्मर पर्याप्त रूप से लगाए गए हैं।


इसके अलावा पानी के लिए भी पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं। यहां मुन्ना अलवी, संदीप बाजपेई, विवेक सिंह, देवेंद्र यादव, जयपाल यादव, रावेंद्र सिंह, लाखन सिंह, कासिफ रजा, गिरजेश यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed