{"_id":"db77adff8c9fcedb20edc943ad927b6c","slug":"somewhere-software-hang-so-much-hardware-damage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं साफ्टवेयर हैंग तो कहीं हार्डवेयर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं साफ्टवेयर हैंग तो कहीं हार्डवेयर खराब
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थानों को हाईटेक बनाने के लिए सीसीटीएनएस सिस्टम ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने में किसी थाने में सॉफ्टवेयर हैंग हो रहा है तो कहीं तो कहीं हार्डवेयर खराब है। सोमवार को एएसपी ने सभी थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पुलिस जवानों के साथ समीक्षा बैठक की तो इस तरह की दिक्कतें सामने आई।
विज्ञापन
किसी ने जनरेटर की गड़बड़ी बताई तो किसी ने इंटरनेट कनेक्टिवटी की। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान चार थानों के आरक्षी अनुपस्थित रहे। एएसपी ने उसने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
एएसपी रामकिशुन यादव ने सोमवार को जिले के सभी थानों में एफआईआर दर्ज करने के लिए नियुक्ति किए गए पुलिस जवानों और सीसी टीएनएस के तहत काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों के साथ बैठक कर एफआईआर और क्राइम व क्रिमिनल डेटा आनलाइन करने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकांश ने बताया कि कंपनी की ओर से अपलोड किया गया साफ्टवेयर हैंग कर रहा है इससे फीडिंग नहीं हो रही है। किसी ने जनरेटर की सर्विस न होने से काम रुकने की बात बताई तो किसी ने इंटरनेटर कनेक्टिवटी न मिलने की। एएसपी ने समस्याओं का तत्काल हल कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सदर कोतवाली समेत चार थानों के आरक्षी नहीं आए। एएसपी ने थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए संबंधित जवानों से स्पष्टीकरण तलब किया है।