फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Solar plant is closed

बंद पड़ा है सोलर प्लांट

Wed, 20 Jan 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 20 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Solar plant is closed
जालिम खेड़ा गांव स्थित पेयजल पंप हाउस में एक साल से लगा सोलर पैनल शोपीस बनकर  रह गया है। ग्रामीणों की मानी जाए तो जब से लगा उसके बाद एक बार ही उसे इस्तेमाल किया गया, इसके बाद पैनल ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन



बिजली जाने पर पेयजल आपूर्ति भी बंद हो जाती है। इस कारण पंप हाउस से 25 से अधिक गांवों में होेने वाली पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। बताया कि यदि सोलर पैनल में सोलर प्लेटों की संख्या बढ़ा दी जाए तो वह काम करने लगेगा।
विज्ञापन


 
जाजमऊ हाईवे किनारे बसे जालिम खेड़ा गांव में जलनिगम द्वारा एक साल पहले पंप हाउस में 10 लाख की लागत से 75 प्लेट वाला एक सोलर पैनल यह सोचकर लगाया था कि जब पंप हाउस में बिजली नहीं आएगी तो सोलर ऊर्जा से पंप हाउस को चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांवों में जल संकट उत्पन्न न हो, लेकिन एक बार चलने के बाद सोलर पैनल ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद से वह बंद पड़ा है।

 
जालिम खेड़ा के ग्रामीण धर्मेंद्र कुशवाहा, रामदयाल वर्मा, शिव शंकर शुक्ला ने बताया कि जब बिजली नहीं आती है तो पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।


पंप आपरेटर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोलर पैनल में 75 प्लेट लगी है, जो पंप हाउस में लगी मोटर को चालू करने में पर्याप्त नहीं है, यदि इसमे पांच से 10 प्लेट और बढ़ा दी जाए तो सोलर पैनल ठीक ढ़ग से काम करेगा और दिक्कत खत्म हो जाएगी।



इसकी जानकारी जेई जलनिगम को दी जा चुकी है। वहीं जलनिगम उन्नाव के जेई नवनीत सिंह ने बताया कि सोलर पैनल में प्लेट बढ़ाने का प्रस्ताव उन्होंने उच्च अधिकारियों को भेजा है, जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed