फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Solar lights are going on road construction sites

मार्ग निर्माण स्थलों पर लगेंगी सोलर लाइटें

Tue, 03 Feb 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 03 Feb 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Solar lights are going on road construction sites

लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर रायबरेली क्रासिंग पर बन रहे आरओबी के मार्ग निर्माण स्थलों पर सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सही रखने के लिए 60 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। यह जानकारी डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी।

विज्ञापन


वह सोमवार को निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहीं थीं। आरओबी निर्माण में सुस्ती पर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा कि सड़क पर बड़े वाहन निकालने के लिए कट लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माण वाले स्थलों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए सोलर लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कर गड्ढों को भरा जाए। मार्च तक हर हाल में कार्य पूरा कराया जाए। रूट डायवर्जन के बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-लखनऊ साइट का रैंप पूरा खुलवाया जाए। होमगार्डों के प्वाइंट निर्धारित करते हुए ड्यूटी लगाई जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि रोड पर अतिक्रमण करने व कचरा डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एमपी सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed