फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Slowing speed of vehicles on expressway due to haze

धुंध छाने से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की धीमी रही रफ्तार

Thu, 31 Oct 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Slowing speed of vehicles on expressway due to haze
गंजमुरादाबाद में एक्सप्रेस वे पर छाई धुंध के बीच हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : UNNAO
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। बुधवार सुबह करीब तीन बजे से धुंध छा जाने से एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-कानपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार सुस्त रही और हाईवे पर सुबह आठ बजे तक चार पहिया व भारी वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चले। बदली होने से पूरे दिन धूप नहीं निकली इससे न्यूनतम तापमान में कमी आई।
विज्ञापन

इस मौसम में पहली बार धुंध छाई। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे सुबह पांच बजे तो हालत यह रही कि बीस मीटर के बाद कुछ नजर नहीं आ रहा था। रास्ता व आगे चल रहे वाहन नजर न आने से सुबह आठ बजे तक वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। वाहन 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चले। लखनऊ-कानपुर हाईवे का भी यही हाल रहा। हादसे से बचने के लिए चालक वाहन की हेडलाइट जलाए रहे। चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

अवैध कट बंद करने काम शुरू
धुंध की दस्तक और आने वाले दिनों में कोहरा छाने से एक्सप्रेस-वे पर इस बार सड़क हादसों को रोकने के लिए यूपीडा ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपीडा के गश्तीदल और रेस्क्यू टीम के साथ ही पीआरवी की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे पर पहुंचने के लिए ग्राम हैबतपुर व खंभौली सहित कई अन्य स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बना लिए हैं। अचानक वाहन आने से तेज रफ्तार से जा लखनऊ या आगरा की तरफ जा रहे वाहन सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। साथ मवेशियों और किसानों की आवाजाही भी हादसों की वजह बनती है। यूपीडा ने अवैध कटों को सीमेंट के खंभे रखकर बंद कर रहा है। साथ ही यहां पीआरवी को भी तैनात किया गया है।
स्पीड पर नजर रखने के लिए लग रहे कैमरे
एक्सप्रेस वे के सुरक्षा अधिकारी विराज देव ने ने बताया कि कोहरे में वाहन दुर्घटनाएं बढ़ने का खतरा रहता है। एक्सप्रेस वे के अवैध कटों को बंद कराया जा रहा है। बताया कि वाहनों की स्पीड पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। वाहन दुघर्टना होने पर लोग इमरजेंसी अलार्म बॉक्स से सूचना दे सकें इसके लिए हर चार किमी पर कॉल बॉक्स भी लगाए गए हैं।
--
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लगाई जा रही ग्रिल
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हादसों को रोकने के कवायद एक बार फिर शुरू हुई है। डिवाइडर तोड़कर बनाए जा रहे अवैध कटों से परेशान एनएचएआई ने इन स्थानों पर डिवाइडर के बीच में लोहे की ग्रिल लगा रहा है। साथ ही जानवर हाईवे पर न आने पाएं इसके लिए लोहे की सेफ्टी वॉल लगाई जा रही है।

एनएचएआई के इंजीनियर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर मार्ग संकेतक, सफेद-पीली पट्टी लगाने के साथ ही दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ पिछले दिनों अभियान चलाया गया है। वाहनों की अवैध पार्किंग से हादसे न हों इसके लिए पुलिस की मदद से गलत तरीके से सड़क पर खड़े वाहनों और गलत दिशा में चलने वाले वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed