फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Six people died in accidents

हादसों में छह की जान गई

Tue, 25 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 25 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Six people died in accidents
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। शहर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शहर के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी नाजिम (40) पुत्र मुकीम की गदनखेड़ा बाईपास के पास एक पेट्रोल पंप के पास डेंटर की दुकान है। रविवार रात वह दुकान बंद कर स्कूटर से वापस घर जा रहा था। गदनखेड़ा चौराहे पर वह मुड़ ही रहा था कि कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी फातिमा व तीन बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन


भांजे की शादी में जा रहा युवक हादसे का शिकार
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अचलगंज थानाक्षेत्र के गहरा के पास रविवार देर रात किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव हड़हा निवासी रामखिलावन (40) बाइक से गंगाबैराज के समीप गांव बनियापुर में रहने वाली बहन सियादुलारी के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गहरा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवक मजदूरी करता था। हादसे की सूचना पुलिस ने उनकी पत्नी कांती को दी।
विज्ञापन


हादसे में युवक की सांसे थमी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव जमुनिहा बंगर निवासी जगदीश (20) पुत्र स्व. अनंतराम रविवार को भुड्डा निवासी मामा लालता प्रसाद के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था। सोमवार सुबह वह वापस घर आ रहा था। टेंपो से उतरकर पैदल घर जा रहा था। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बाबा धनीराम ने बताया कि जगदीश पेंटिंग का काम करता था। पंद्रह साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह चार भाई बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत की खबर पर मां अन्नपूर्णा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधेड़ को कार ने रौंदा
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरांय सूबेदार खेड़ा निवासी ओमप्रकाश (50) रविवार को जगदीशखेड़ा गांव गए थे। इसी दौरान जगदीशखेड़ा गांव निवासी ऋषी कुमार अपने भाई अमरेंद्र व आशीष के साथ कार लेकर तेज रफ्तार से निकला। कार की चपेट में आकर ओमप्रकाश समेत दो लोग घायल हो गए। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट आने से ओमप्रकाश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया मृतक की पत्नी व पांच बच्च हैं। मृतक के बेटे मनीष ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


डंपर ने किसान को रौंदा
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ स्थित कल्याणी नदी पुल के पास डंपर ने गेहूं की फसल काटने जा रहे किसान को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर के मुन्नू मियां तलैया निवासी रमेश (50) सोमवार सुबह चार बजे पत्नी सूखा, बेटी पूनम, नीलम, आकांक्षा, रामू व दो अन्य साथियों के साथ गेहूं की फसल काटने जा रहा था। नानामऊ मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के पास बिल्हौर की ओर जा रहा तेज रफ्तार डंपर ने रमेश को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed