{"_id":"e1c9fd7fb0ffe1af6699fcb9c6cd79c9","slug":"six-million-theft-drug-dealer-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारी के घर छह लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारी के घर छह लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दवा व्यापारी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर नगदी सहित करीब छह लाख का माल पार कर दिया। सुबह आसपास के लोगों ने सूचना दी तो गृहस्वामी घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिकता पूरी कर लौट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।
शहर के मोहल्ला पीडी नगर निवासी अखिलेश चंद्र मिश्रा दवा के थोक व्यापारी हैं। मोहल्ला रामपुरी स्थित मेडिकल मार्केट में उनकी दुकान है। बुधवार को अखिलेश परिवार के साथ मोहल्ला एबी नगर स्थित अपने पुराने मकान में रुके थे। रात को गेट और कमरों के ताले तोड़कर भीतर पहुंचे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ा और उसमें रखे 40 हजार रुपये और 5.50 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए।
घर के पास ही रहने वाली रिश्तेदार अमिता ने घर के ताले टूटे देखे तो अखिलेश को जानकारी दी। पीड़ित के मुताबिक 17 फरवरी को बेटी प्रांजलि की शादी थी। 27 फरवरी को बेटी चौथी में विदा होकर घर आई है। उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवर में उनकी पत्नी और बेटी के जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन
एक साल पहले ही उन्होंने पीडी नगर तुलसीपुरम में अपना नया मकान बनवाया था। कुछ सामान पुराने घर में ही रह गया था। बुधवार को उस सामान की पैकिंग कर घर लाने के लिए गए थे। इसी दौरान रात को चोरी हो गई।
पीड़ित ने पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी इसके बाद ललऊखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी बलराम यादव मौके पर पहुंचे और तफ्तीश के बाद तहरीर ली। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।