{"_id":"00261ff8eb6b576b21966035d01870a4","slug":"six-companies-received-346-jobs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कंपनियों में 346 को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कंपनियों में 346 को मिली नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 17 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पं. विश्वंभर दयालु राजकीय जिला पुस्तकालय उन्नाव में जिला पुस्तकालय अभिनवीकरण समिति एवं डीईएफ के सहयोग से दो दिवसीय कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेला के दूसरे दिन शनिवार को छह कंपनियों ने 346 लोगों को रोजगार दिया। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। सबसे ज्यादा पैकेज 2.66 लाख रुपये का रिलायंस कंपनी की ओर से दिया गया।
रिलायंस रिटेल, कानपुर से इंद्र कुमार गुप्ता, ज्ञानेंद्र अवस्थी एवं सुख सागर मिश्रा ने साक्षात्कार में 45 सलाहकार तथा 5 सेल्स मैनेजर का चयन किया। एसआईएस सिक्योरिटी से पुष्पेंद्र कुमार पांडेय ने सिक्योरिटी सेवा के लिए 74 अभ्यर्थियों का चयन किया। सुविधा माइक्रो फाइनेंस से राजेंद्र यादव एवं हेम जोशी ने 52 और शिव शक्ति बायोप्लांट से आए शोभित एवं राजकुमार श्रीवास्तव ने 50 अभ्यर्थियों का चयन किया।
रेड चीफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक राबिन एवं प्रतिनिधि योगेंद्र शुक्ला ने 60 अभ्यर्थियों का चयन किया। एजिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के श्री उमेश सिंह एवं रमेश कुमार ने 60 छात्र-छात्राओं का चयन किया। कुल 346 लोगों को इन कंपनियों ने रोजगार उपलब्ध कराया। युवाओं के उत्साह, मनोबल एवं रोजगार अवसर की उपलब्धि की संभावनाओं को देखते हुए जून-2015 के द्वितीय सप्ताह में भी कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पुस्तकालयाध्यक्ष डा. मृदुला पंडित ने बताया कि पुस्तकालय का उद्देश्य ब्रांडिंग कराकर मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंचाना है। जेटकिंग कानपुर के प्रबंधक इमरान अहमद व उत्कर्ष अकादमी कानपुर की प्रबंध निदेशक श्रीमती अलका दीक्षित ने भी अपने विचार रखे।