फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Simple first prize of Rs 5000

सिंपल को 5000 रुपये का प्रथम पुरस्कार

Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Simple first prize of Rs 5000

नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित युवा सप्ताह समापन समारोह में विभिन्न मंडलों में हुए कार्यक्रमों में विजेताओं को बुधवार को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन



 
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संदीप कौर ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


सीडीओ ने स्वयंसेवकों और क्लब अध्यक्षों का परिचय लेते हुए 27 जनवरी तक क्लबों के गठन, आनलाइन पंजीकरण और बैंक खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूर्ण करने का सुझाव दिया। साथ ही समय से कार्य न पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों या क्लबों को निरस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


 
नव चयनित उत्कृष्ट मंडल के रूप में टिकौली-सिकंदरपुर करन के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव को 25000 रुपये की राशि का चेक, शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया गया।


देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में बिछिया से प्रथम सिंपल गुप्ता को 5000 रुपये, एफ चौरासी की प्रियंका शुक्ला को दो हजार रुपये और बिछिया के भरत कुमार को तृतीय स्थान के लिए 1000 रुपये की धनराशि का चेक, शील्ड व प्रशिस्त पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा 12 से 19 जनवरी तक जनपद के विभिन्न मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों में विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।


डीसी राजेश मिश्रा ने महिला मेट की मनरेगा के अंतर्गत आवश्यकता को बताते हुए युवा कार्यकर्ताओं को लाभार्जन कराने की बात बताई। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी एनबी सविता, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र आराधना राज, रमेश सिंह सेंगर, नवनीता आदि उपस्थित रहीं।


वहीं नेहरू युवा क्लब ओसिया के सहयोग से जनक दुलारे विद्या मंदिर इंटर कालेज में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, यहां पर वीरेंद्र सिंह, विनय चौरसिया, पिंटू निर्मल, रिया पटेल, रश्मि व अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed