फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shuchi Prabha Meritorious Scholarship given to girl students

छात्राओं को दी गई शुचि प्रभा मेरीटोरियस स्कॉलरशिप

Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shuchi Prabha Meritorious Scholarship given to girl students
स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। रानीशंकर सहाय बालिका इंटर कॉलेज में बालिका शिक्षा व सशक्तीकरण से संबंधित विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या स्वर्गीय शुचि प्रभा शुक्ला की स्मृति में शुचि प्रभा मेरीटोरियस स्कॉलरशिप के तहत कॉलेज स्तर पर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल के साथ पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्या के पति वरिष्ठ अधिवक्ता हरीशचंद्र शुक्ला व उनके बेटे सौरभ शुक्ला ने रिजल्ट वितरण के दौरान परीक्षा में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र मेडल के साथ 10, 500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वाली छात्राओं में कक्षा छह की छात्रा नस्श्रा (प्रथम), रमशा (द्वितीय), जिया (तृतीय), कक्षा 7 की छात्रा फैयमा (प्रथम), उमरा (द्वितीय), दिव्यांशी (तृतीय), कक्षा 8 की छात्रा माही चौधरी (प्रथम), अलशिफा (द्वितीय), लैयबा फातिमा (तृतीय), कक्षा 9 की छात्रा सिद्धि मिश्रा (प्रथम), शगुन गुप्ता (द्वितीय), अक्सा खान (तृतीय), कक्षा 11 की छात्राओं में अंकिता वर्मा (प्रथम), अयुशी कश्यप (द्वितीय) व निशा गुप्ता (तृतीय) स्थान को मेडल, सर्टिफिकेट व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या विकासिनी श्रीवास्तव, निधी श्रीवास्तव, शैल बाजपेई, सुनील तिवारी, दीपक दीक्षित, अशोक श्रीवास्तव, शिवकुमार पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed