फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   shankhnad from ajad park

उन्नाव : होता शंखनाद है आजाद पार्क से सदैव, अजर अमर है सपूत जगरानी का

Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
shankhnad from ajad park
अचलगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। बदरका गांव में चंद्रशेखर आजाद स्मारक परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि विश्वनाथ तिवारी की रचना ‘लेकिन मरते मरते उसने सम्मान नाम का बचा लिया। कोई छू उसे नहीं पाया आजाद मरा आजाद जिया’ ने लोगों में देशभक्ति का भाव भर दिया।
विज्ञापन

कवि अतुल बाजपेई ने ‘आंग्ल सत्ता घाटियों के हेतु महाकाल बन, जौहर दिखा गया बदरका के पानी का पंक्तियां सुनाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कवयित्री प्रियंका शुक्ला ने ‘एक तेरा मेरा पंथ होगा नहीं, पूर्ण अधूरा प्रणय ग्रंथ होगा नहीं। तुम रवि से उदय अस्त होते रहो, मैं दिशा हूं मेरा अंत होगा नहीं’ रचना सुनाई।
विज्ञापन

श्रद्धा बाजपेई ने फूल नीले खिले अपराजिता में, ये जलेंगे शीत की ठंडी चिता में सुनाकर जोश जगाया। इसके अलावा कवि शानू बाजपेई, शेखर सुभाष ने भी कविता प्रस्तुत की। डीएम रवींद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम में लोगों की सहभागिता का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह चंदेल, एसपी दिनेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी संजय पांडेय, संजय यादव, पप्पू मिश्र, संजय शुक्ल, राकेश शुक्ल, अरविंद अवस्थी, गोपाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और विचार गोष्ठी का आयोजन
बीघापुर। चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गढ़ाकोला स्थित पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला स्मृति भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विधायक आशुतोष शुक्ला, डीएसएन महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद शुक्ल व बछरावां डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनरेश ने संबोधित किया।
निराला डिग्री कालेज ओसियां, जय किसान डिग्री कॉलेज चमियानी, निराला शिक्षा निकेतन व कस्तूरबा विद्यालय गढ़ाकोला के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कवि अनिरुद्ध सौरभ, दिनेश प्रियमन, उपमा त्रिपाठी, मधु सिंह, मनोज राठौर व राहुल वर्मा ने काव्य पाठ किया। बच्चों ने निराला स्मृति भवन से निराला के पैतृक आवास तक प्रभात फेरी निकाली। खेलकूद, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नाट्य मंचन में भाग लेने वालों प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान डीआईओएस रविशंकर, राजकीय डिग्री कालेज बक्खाखेड़ा के प्राचार्य डॉ. शिवपाल सिंह, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज गोसाईखेड़ा की डॉ. मधु सिंह, निराला डिग्री कॉलेज के डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed