फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Shailaputree nature worship of the Mother Goddess

देवी मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना

Wed, 14 Oct 2015 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 14 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shailaputree nature worship of the Mother Goddess

शारदीय नवरात्र महोत्सव के पहले दिन शहर के देवी मंदिरों में भक्ति का ज्वार उमड़ा। माता रानी के दर्शनों के लिए देवी मंदिरों में भक्तों की सुबह से लंबी लाइन लग गई। इस दौरान मंदिर परिसर मां जगदंबे के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने उपवास रखा और घरों में कलश की स्थापना करके दुर्गा सप्तशती का पाठ कर देवी मां को प्रसन्न करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

 


मंगलवार को भक्तों ने देवी मां के शैलपुत्री स्वरूप की भक्ति भाव से आराधना की। शहर के कल्याणी, दुर्गा, पूर्णादेवी सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों के पट पूजन के बाद तड़के ही खोल दिए गए। माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की सुबह से ही मंदिरों में लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


 दोपहर में भीड़ काफी बढ़ गई जिससे श्रृद्धालुओं को देवी मां के दर्शन के लिए लाइन लगानी पड़ी। भक्त दर्शन के समय मइया के जयकारे लगाते रहे। श्रद्धालुओं ने चुनरी, फल-फूल, नारियल सहित अन्य वस्तुएं चढ़ाकर देवी मां की आराधना की। भक्तों ने कलश की  स्थापना कर माता के शैलपुत्री स्वरुप की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पडऱी कलां स्थित मां बालेश्वरी मंदिर, ओरहर स्थित सांखों देवी धाम, रायपुर बुजुर्ग के दुर्गा मंदिर, बरिगवां स्थित जालिया देवी मंदिर, बड़ौरा का आनंदी देवी व नेवरना की ज्वाला देवी मंदिरों में भक्तों भी भारी भीड़ रही। पडऱी स्थित बालेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन  श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।


 इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजक धु्रव शुक्ला ने बताया कथा दोपहर दो से शाम छह बजे तक चलेगी।
मौरावां प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मां बनखंडी देवी मौरावां, मां दुर्गा मंदिर मौरावां, मां पूर्वी देवी मंदिर पश्चिम गांव, मां पार्वती मंदिर अमरी खेड़ा, मां दुर्गा मंदिर मवई, मां त्रिकूटी देवी पत्योला दासी, मां शीतला मंदिर हिलौली आदि  देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed