फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sfipur teenagers killed , bodies found behind the house

सफीपुर में किशोर की हत्या, घर के पीछे मिला शव

Thu, 22 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Thu, 22 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sfipur teenagers killed , bodies found behind the house
संदिग्ध हालात में घर से लापता किशोर की हत्या कर दी गई। शव उसके ही घर के पीछे एक पेड़ से लटकता मिला। हत्यारों ने इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इसके लिए किशोर के गले में साड़ी बांधकर तीन फिट ऊंचे पेड़ में बांध दिया। शव का काफी हिस्सा जमीन पर होने से पुलिस भी हत्या की पुष्टि कर रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ककरौरा गांव के अंबरलाल रैदास का बेटा रामजीवन उर्फ छोटू (15) मंगलवार शाम करीब 5 बजे मवेशियों के लिए चारा घर पहुंचाने के बाद अचानक लापता हो गया। रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की मगर कहीं पता नहीं चला। बुधवार को पिता अंबरलाल रैदास ने सफीपुर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


परिजन रामजीवन की तलाश कर रहे थे मगर उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार सुबह रहस्यमय हालात में उसके ही घर के पीछे बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर एक साड़ी से पेड़ से बंधा उसका शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे में लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता का कहना है कि उसने व अन्य ग्रामीणों ने मंगलवार से बुधवार तक कई बार इस स्थान के आसपास भी देखा मगर तब वहां रामजीवन का शव नहीं था। मृतक के पिता ने गांव में ही रहने वाले शुभम नाम के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

आरोप है कि मंगलवार शाम को शुभम ने रामजीवन के कंधे से अंगौछा खींच लिया था। इस पर दोनों में विवाद हुआ था। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ गोपीनाथ सोनी और कोतवाली प्रभारी सुरेंशचंद्र ओमहरे ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी अभी फरार है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जिस साड़ी से रामजीवन का शव पेड़ से बंधा मिला, वह आखिर है किसकी। मृतक की मां अपनी साड़ी होने से इनकार कर रही है। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सफीपुर सीओ गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले यह नहीं कहा जा सकता कि किशोर ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का घर गांव के दूसरी दिशा में है जबकि रामजीवन का शव उसके ही घर के पीछे मिला है।


मृतक की मां ब्रजरानी ने गांव में ही रहने वाले शुभम पर उसके साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है। ब्रजरानी के मुताबिक बेटे का कहीं पता नहीं चलने पर वह मंगलवार शाम शुभम के घर गई थी और बेटे रामजीवन के बारे में जानकारी मांगी थी। आरोप है कि बेटे के बारे में पूछने पर शुभम ने उसे कई तमाचे जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed