{"_id":"5dacb1a08ebc3e012c654470","slug":"sewing-artisan-dies-in-bus-collision-of-rae-bareli-depot-unnao-news-knp5210185106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली डिपो की बस की टक्कर से सिलाई कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली डिपो की बस की टक्कर से सिलाई कारीगर की मौत
विज्ञापन
बीघापुर। रायबरेली डिपो की बस की टक्कर से सिलाई कारीगर की मौत हो गई।
कानपुर की ओर जा रही रायबरेली डिपो की बस ने रविवार दोपहर थानाक्षेत्र के बहुराजमऊ के रहने वाले 55 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र रामगोपाल को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर लेकर आई जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की गांव में कपड़े सिलने की दुकान है और वह घटना के समय दुकान जा रहा था। मृतक के तीन बेटियां और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि रोडवेज बस को सिकंदरपुर करन के पास पकड़ लिया गया है। हालांकि बस के चालक, परिचालक भाग गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस में 13 से अधिक सवारियां सवार थीं जिन्हें चालक ने आगे जाकर उतार दिया था।