{"_id":"b02eac2ee966d95a3198c4d9a85a0055","slug":"seven-people-died-from-drinking-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज थानाक्षेत्र के ताला सरायं गांव में कच्ची शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई। कच्ची शराब से मौत की सूचना पर पुलिस व आबकारी अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। सभी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कच्ची शराब पीने से दो ने घर पर जबकि पांच ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
ताला सरायं गांव निवासी सागर (35) व रामसनेही (30) पुत्रगण जयराम, नान्ह (38) पुत्र जीत बहादुर, छंगा (29) पुत्र रेऊती, रघुनंदन (34) पुत्र पुरई, रामप्रसाद (34) पुत्र छोटा, संजू (20) पुत्र शिवमंगल, कोशली (40) पुत्र ननक्के, राजू (28) पुत्र नान्हू व सतीश (22) पुत्र बलवंत निवासी तेजापुर, बीघापुर ने बीती रात गांव में ही कच्ची शराब पी।
विज्ञापन
इसके बाद इनकी हालत बिगड़ना शुरू हो गई। एक साथ इतने लोगों की हालत बिगड़ने की जानकारी पूरे गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। इसी दौरान सागर व सतीश की घर पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर व कुछ को जिला अस्पताल ले जाया गया। नान्ह, छंगा, व रघुनंदन ने ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। रामसनेही की सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रात में रसूलपुर ब किया निवासी गेंदालाल (40) पुत्र जोधापासी ने भी दम तोड़ दिया। कोशली व राजू का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, औरास के चिकित्सकों ने घर पर ही इलाज शुरू किया। राम प्रसाद व संजू का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
सीएमओ गीता यादव ने बताया कि गांव में लगाए गए अस्थाई शिविर में डॉक्टरों ने शराब पीने से बीमार हुए 16 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें राजकुमार (30), कोसाली (32), भुल्लर (36), नन्हके (45) की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि संजीव व रामप्रसाद उर्फ पवन नामक युवक भी बीमार हैं। इन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ बीघापुर रमेश चंद्र दुबे, जिला आबकारी अधिकारी एके वर्मा, एसओ हसनगंज माजिद अब्सार टीम के साथ गांव पहुंच गए। गांव में हुई इस घटना के बाद कच्ची शराब विक्रेता भी दहशत में आ गए और शराब मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए।
शराब को हसनगंज पुलिस ने उठवाकर तालाब में फिंकवाया। सीओ बीघापुर रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि सागर व रामसनेही रिश्ते में सगे भाई हैं। जबकि सतीश ममेरा और संजू उनका चचेरा भाई है।