फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sekpur fever havoc in Nari , many rushed to hospital

शेखपुर नरी में बुखार का कहर, कई पहुंचे अस्पताल

Fri, 09 Oct 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 09 Oct 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sekpur fever havoc in Nari , many rushed to hospital

सदर तहसील के शेखपुर नरी गांव में बुखार का कहर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को छह और मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन में इस गांव से 14 मरीजों के भर्ती कराए जाने से महकमे में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


 
मालूम हो कि सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के शेखपुर नरी गांव में कई दिनों से बुखार का प्रकोप चल रहा है। दो दिन पहले आठ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन



गुरुवार को नरी निवासी रानी (42) पत्नी हरिपाल, करन(12) पुत्र चंद्रिका, खुशी(10) पुत्री चंद्रवीर, मुस्कान(8) पुत्री शाकिर, विवेक (12), दीपक(17) पुत्रगण राधेश्याम, व रोहित(16) पुत्र रामबाबू को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं बीघापुर के रैथाना में रहने वाली मुन्नी(66), बांगरमऊ निवासी मो. सैफ(13) पुत्र इस्लाम, कोतवाली क्षेत्र के कुंदनरोड निवासी सुनीता(55), अल्का(17) पुत्री राजन सिंह, सुंदर(18) पुत्र रामखेलवान ललऊखेड़ा, अनीता(35)पत्नी प्रमोद कोरारी कला, शैलेंद्र(55) डेरापुर, सुरेश चौधरी(45) माखी व फलक(11) पुत्री मो. रियाज को अस्पताल में भर्ती कराया है।


बुधवार को अनिल (20) पुत्र नेपाल, नीरज (15) पुत्र शिवपाल, सोनी (55), मीरा (22) पुत्र शिवशंकर, विवेक (12) पुत्र राधेश्याम और सूरज (5) पुत्र शिवकुमार को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।




इस तरह बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीजों के अस्पताल में आने से विभाग में हलचल मची है। सीएमएस ने बताया कि संबंधित इलाके की सीएचसी को बीमार लोगों के गांवों में टीम भेजने के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed