फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sekpur become the new bus stand

शेखपुर में बनेगा नया बस अड्डा

Fri, 29 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 29 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sekpur become the new bus stand
उन्नाव। शहर के बीचोबीच संचालित रोडवेज बस अड्डे को हटाकर शेखपुर में नया बस अड्डा बनाया जाएगा। रोडवेज यहां बंद पड़े शीतगृह की जमीन खरीदने जा रहा है। जिसके लिए पहले चरण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। विभाग ने करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के अति व्यस्त स्थानों में से एक सब्जी मंडी के निकट स्थित बस अड्डा होने के कारण बसों के आने-जाने के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अतिरिक्त यहां पर भूमि कम होने से बसों को खड़ा करने में परेशानी होती है। इसके अलावा अन्य जिलों की बसें बाईपास व ओवरब्रिज से होते हुए बाहर-बाहर निकल जाती हैं। बसों का यहां ठहराव न होने से यात्रियों की संख्या भी कम हो रही है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग काफी समय से भूमि की तलाश कर रहा था। इसी बीच राज्य सरकार ने प्रदेश भर में शीतगृहों की बंद पड़ी निस्प्रोज्य जमीनों को बेचने का फैसला लिया। ऐसे में जनपद में तीन शीतगृहों की खाली जमीनों को चयनित किया गया। इसमें धवन रोड़, कब्बा खेड़ा और शहर के शेखपुर स्थित शराब मिल के पास बंद पड़े शीतगृहों की खाली पड़ी भूमि को खरीदने के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने शराब मिल के निकट स्थित जमीन को बस अड्डे के लिए पर्याप्त माना है। इसके लिए सहकारिता विभाग के अधिकारियों से बात हुई और भूमि की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। यह भूमि 9575 वर्ग मीटर व बाजारी कीमत 13 हजार रुपये वर्ग मीटर है।

मिलेगा बड़ा फायदा
उन्नाव। शेखपुर में जिस जमीन का चयन किया गया है दरअसल, वो शहर के पास ही स्थित है। इससे यात्रियों को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा बसें भी हाइवे होकर आसानी से निकल जाएंगी और बसों का ठहराव भी बढ़ जाने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। एक अनुमान के मुताबिक अगर सब कुछ योजना के मुताबिक होता है तो रोडवेज की आय अकेले जनपद से दोगुनी हो सकती है।


वर्जन
शहर के अतिव्यस्त जगह में बस अड्डा होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बसों के आने-जाने पर जाम भी लगता है। इसके अतिरिक्त भूमि कम होने के कारण बसों को खड़ा करने की भी दिक्कत होती है। दो करोड़ रुपे से जमीन खरीदने का प्रस्ताव आलाधिकारियों को भेज दिया गया है। शेखपुर के पास शीतगृह की भूमि खरीदने की योजना बनी है। जैसे ही मंजूरी मिलती है जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर बस अड्डे का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - आरवी विश्वकर्मा, एआरएम रोडवेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed