फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seeds will be subsidizing accounts

बीज की सब्सिडी जाएगी खातों में

Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 23 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seeds will be subsidizing accounts
उन्नाव। कृषि विभाग में भी डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना लागू हो गई है। योजना के तहत किसानों को बीज खरीद में पूरा पैसा देना होगा। सरकार द्वारा जो सब्सिडी दी जा रही है वह किसानों के सीधे खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए आनलाइन आवेदन करने होंगे।
विज्ञापन


कृषि उपकरणों व बीज आदि की खरीदारी में पारदर्शिता लाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब उपकरणों व बीज की खरीदारी में सब्सिडी का पैसा नगद न देकर खातों में भेजा जाएगा। इस वर्ष खरीफ अभियान के दौरान धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा के संकर बीजों के वितरण व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन


योजनांतर्गत किसानों को 26 अप्रैल से पहले अपना पंजीकरण किसान प्रणाली के तहत ऑनलाइन कराना है। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अनुदान के लिए पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों को अपने निकटवर्ती नेट कैफे पर जाना होगा। इसके बाद किसान पोर्टल खुलवाकर बीज वितरण पर क्लिक करें। इस पर उन्हें संकर बीजों की लिस्ट मिलेगी। जिस पर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि आवेदन के समय किसान को आईडी, दो फोटो, जमीन का रिकार्ड मसलन इंतखाब आदि देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद यह कागज क्षेत्र के कृषि कार्यालय पर जमा करना होगा।

10 दिन में अनुदान की धनराशि पहुंचेगी खातों में
बीज वितरण के लिए हाईब्रिड की कंपनियां संबंधित ब्लाक क्षेत्र में स्टाल लगाएगी। स्टाल पर पहुंचकर किसान को बीज खरीद के लिए पूरा पैसा देना होगा। इसके बाद 10 दिन में अनुदान की धनराशि उनके बैंक खातों में जाएगी। किसानों को आनलाइन आवेदन के लिए बीजों की 10 साल के अंदर की प्रजातियां ही उपलब्ध होंगी।


चयनित किसानों को एसएमएस से मिलेगी सूचना
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अनुदान के लिए पात्र किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को 29 अप्रैल को एसएमएस अथवा अन्य माध्यम से सूचना दी जाएगी। साथ ही चयनित किसानों की सूची संबंधित विकासखंडवार भी चस्पा कर दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक, कार्यालय के अधिकारियों को रजिस्टर भी अपडेट करना होगा। इसमें किसान का नाम समेत अन्य जानकारियां रखनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed