{"_id":"5ee522ea8ebc3e42d56e7773","slug":"second-investigation-report-of-six-infected-negative-discharge-unnao-news-knp56540105","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव, डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह संक्रमितों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव, डिस्चार्ज
विज्ञापन
बिछिया(उन्नाव)। कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती पांच संक्रमितों और लखनऊ में भर्ती शुक्लागंज के एक युवक की दूसरी सैंपल रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीएमओ ने पुष्प वर्षा कर घर भेजा। सभी को चौदह दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
बांगरमऊ के मोहल्ला मस्तूटोला निवासी 2, सुमेरपुर ब्लॉक के गांव गौरा के 2, शुक्लागंज चंपापुरवा का 1 युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेेेटिव आने पर सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. एके रावत, स्वास्थ्य एंव शिक्षाधिकारी लाल बहादुर यादव ने पुष्प वर्षा कर स्वास्थ्य प्रमाणपत्र देकर विदाई दी।
सीएमओ ने बताया कि लखनऊ के लोकबंधु कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती शुक्लागंज के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया गया है। इस दौरान कोविड टीम लीडर डॉ. गौरव सिंह, डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. रिचा, डॉ. मुस्ताक व सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान व पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहा। कोविड एलवन अस्पताल से अब तक 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।