{"_id":"68a391aa6b52bb772b0167a6","slug":"search-for-land-for-roadways-bus-stop-begins-unnao-news-c-221-1-uno1004-135638-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रोडवेज बस स्टॉप के लिए जमीन की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रोडवेज बस स्टॉप के लिए जमीन की तलाश शुरू
Tue, 19 Aug 2025 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। नगर के चौराहे पर कोई बस स्टॉप (यात्री प्रतीक्षालय) नहीं है। इससे मुसाफिरों को दिक्कत होती है। चालक, जहां जगह मिलती है, बस खड़ी कर देते हैं। यात्रियों को दौड़कर पहुंचना होता है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बस स्टॉप बनवाने की मांग की थी। एसडीएम ने जमीन की तलाश शुरू कराई है।
पुरवा में तहसील मुख्यालय है। पूरे क्षेत्र के लोग रोजगार, पढ़ाई, तहसील में काम आदि के लिए आवागमन करते हैं। बस स्टाप न होने से यात्री सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। कस्बा निवासी रामकिशोर, रामसुमेर, शिव कुमार, मुन्नी देवी, राजकुमार, रामदेवी, शिवानी आदि ने बताया कि बस स्टाॅप न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। लोगों ने रोडवेज बस स्टैंड का स्थान तय करने और यात्री प्रतीक्षालय बनना चाहिए। 2017 में तत्कालीन एसडीएम पूजा अग्निहोत्री व 2019 में एसडीएम राजेश चौरसिया ने भूमि की जांच करके शासन को पत्र भेजा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
जनसमस्या को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने बस स्टॉप बनवाने की मांग की थी। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि लेखपाल को जगह चिह्नित करने के लिए लगाया है। स्थल तय होते ही परिवहन निगम और उच्चाधिकारियों को सूचना देकर काम शुरू कराया जाएगा।