फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sdm check the reality of chak road

चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने की जांच

Mon, 25 Jul 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
sdm check the reality of chak road
सफीपुर। तालाब किनारे चकरोड पर कब्जा कर पशु बांधने और पैमाइश का विरोध करने की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्हाेंने लेखपाल को पैमाइश करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को सरकारी भूमि पर कब्जा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

ख्वाजगीपुर पहलवान गांव में तालाब किनारे तीन ओर चकरोड है।
मार्ग का अधिक प्रयोग न होने के कारण ग्रामीणों ने चकरोड सहित तालाब तक पशुओं को बांधना शुरू कर दिया है। लेखपाल बाबू लाल ने नक्शे के अनुसार जब शनिवार को नाप कराई तो ग्रामीणों ने विरोध किया था। इस पर रविवार को एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने जांच तथा निरीक्षण कर तालाब व चकरोड की पैमाइश के निर्देश दिए। आसपास पशु बांधने वाले ग्रामीणों को चेतावनी दी कि पैमाइश में अवरोध व सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed