फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scuffle among farmers for DAP

उन्नावः डीएपी के लिए किसानों में हुई धक्कामुक्की

Fri, 28 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffle among farmers for DAP
लोहचा स्थित इफ्को सेंटर पर डीएपी के लिए लाइन लगाए किसान। संवाद - फोटो : UNNAO
अचलगंज। रबी की फसल की बुआई का समय नजदीक आ रहा है। जिससे डीएपी की मांग बढ़ने लगी है। गुरुवार को इफ्को सेंटर पर डीएपी लेने पहुंचे किसानों में धक्कामुक्की हुई। जिस पर नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

लोहचा स्थित इफ्को सेंटर पर गुरुवार सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ रही। डीएपी के लिए किसान घंटों लाइन में खड़े रहे। जब डीएपी वितरण का वितरण शुरू हुआ तो कुछ किसान लाइन से आगे निकलकर डीएपी लेने के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
विज्ञापन

यह देखकर इफ्को सेंटर प्रभारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिपाही पहुंचे और धक्कामुक्की कर रहे किसानों को हटाकर लाइन में लगवाया। इसके बाद वितरण शुरू हुआ। जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र मदन ने बताया कि आलू, सरसो व गेहूं की एक साथ बुआई होने के कारण डीएपी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed