फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   school chalo abhiyan

बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Mon, 16 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 16 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
school chalo abhiyan
उन्नाव। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालने के अंतिम दिन विकासखंड सिकंदरपुर करन के गांव कटरी पीपर खेड़ा में टीचरों ने जागरूकता रैली निकाली। यहां छात्र-छात्राओं व टीचरों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने की अपील की।
विज्ञापन


प्रधान टीचर रचना सिंह ने कहा कि बिना स्थानीय सहयोग के विद्यालय को उच्च स्तर पर पहुंचाने में सफल नहीं हो सकते। समय-समय पर अभिभावकों से संवाद होना अनिवार्य है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को अपने मनोभावों को टीचर तक पहुंचाने के लिए विद्यालय में शिकायत पेटिका भी लगवाई है।
विज्ञापन


इस पेटिका के लगने से बच्चे अपनी झिझक को दूर कर लिखित शिकायत टीचर तक पहुंचा सकते हैं। यहां विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राजबहादुर व सदस्य रोशनलाल, संजय संतोष के अलावा सहायक टीचर सुरेंद्र प्रकाश, आशा यादव, शिक्षामित्र शैलेंद्र मिश्रा, अनीता निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed