फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   satish chandra mishra

वोट के लिए कुछ भी कर सकती सपा व भाजपा : सतीशचंद्र

Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
satish chandra mishra
जीआईसी मैदान में जनसभा में लोगों का अभिवाद करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के जीआईसी मैदान में सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने सपा व भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि इन्हें वोट चाहिए। इसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इनके लुभावने वादों से होशियार रहें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सपा सरकार आते ही प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट, दुष्कर्म की झड़ी लग जाती है। सपा जो भी दंगे कराती है उसमें भाजपाई भी शामिल रहते हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले 15 लाख रुपये खाते में आने की बात कही थी। लेकिन किसी के खाते में पैसा नहीं पहुंचा। दो करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा भी पूरा नहीं कर पाए। जिन विभागों में नौकरियां दी जा सकती हैं, उन्हें उद्योगपतियों के हाथों में सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा पर कहा कि इसी जिले में दिवंगत सपा राज्यमंत्री के बेटे ने दलित युवती की हत्या कर दी। हाथरस और उन्नाव देश में महिलाओं के दुष्कर्म के नाम से जाना जा रहा है। बसपा नेता कपिल मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में स्कूल बंद थे। ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी। तब सरकार ने टैबलेट नहीं दिए। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष मिथलेश पंकज, मुख्य कोआर्डिनेटर राजेंद्र गौतम, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, पंकज मिश्र, शिवपूजन द्विवेदी, शिवबिहारी द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत गीत गीत नैना गौतम ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई कभी सीता का जिक्र नहीं करते
राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार राम के नाम पर वोट मांगती है लेकिन कभी सीता का जिक्र नहीं किया। राम सौम्य थे लेकिन भाजपा ने उन्हें ललकारने वाला बनाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed